त्योहारों पर आपको नया लुक्स देंगे ये एथनिक वेयर, हिमायरा फैशन के पास एक से एक बेहतरीन कलेक्शन

देहरादून. फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और महिलाएं त्योहारों में खुद को अट्रैक्टिव दिखाना चाहती हैं। इंडियन वेयर फेस्टिव सीजन में महिलाओं की खूबसूरती में चार-चार लगा देते हैं। अगर आप भी त्योहारों के लिए शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो आप तैयार हो जाइए क्योंकि आपको देहरादून में ही क्लासी लुक के साथ रीजनेबल प्राइस में आपको सूट, साड़ियां और लहंगे मिल जाएंगे। शनिवार को देहरादून के राजपुर रोड स्थित हिमायरा फैशन शोरूम की शुरुआत हुई है। भारत के पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों की फ्यूजन के साथ हिमायरा फैशन अपने खूबसूरत कपड़ों को पेश कर रहा है।

यह भी पढ़ें- सरकार ने दी ट्रेनिंग – राफ्टिंग कराने के लिए तैयार हैं बेटियां…

- Advertisement -

हिमायरा फैशन की संचालिका शबनम वालिया ने जानकारी देते हुए कहा कि आज के मॉडर्न कल्चर वाले इस युग में हम भारतीय संस्कृति से लोगों को जोड़ना चाहते हैं। लोग भारतीय परंपरागत डिजाइनों से दूर होते जा रहे हैं इसलिए हमने इनमें मॉडर्न डिजाइनों का टच दिया है। उन्होंने बताया कि भारत के 10 शहरों में वह पहले ही सुविधा स्टोर संचालित कर रहे हैं लेकिन देहरादून में उनका यह पहला स्टार्टअप है। आने वाले त्योहारों के लिए या वेडिंग सीजन पर महिलाओं के लिए लेटेस्ट और परम्परागत डिजाइनों के साथ हम इन अहम पलों को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करते हैं।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें-नैनीताल में मुख्य सचिव ने ली विकास कार्यों की बैठक, भू कानून को लेकर कही यह बात…

हिमायरा फैश के इस नए स्टोर में महिलाओं के लिए बेस्ट डिजायनर वेयर जिनमें कुर्ती, अनारकली सूट, ट्यूनिक्स, प्लाजो सूट, दुपट्टे, स्कर्ट और फ्यूजन ड्रेस, कांजीवरम, बनारसी क़ई प्रकार की देशभर की मशहूर साड़ियां सहित इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन वियर उपलब्ध है। सभी आयु वर्ग की महिलाओं के लिए उत्तम दर्जे पश्चिमी और भारतीय परिधान बनाए जा रहें हैं जो पॉकेट फ्रेंडली भी है।

यह भी पढ़ें- ब्रेकिंग: बिना सूचना के चिकित्सालय पंहुचे डीएम, डॉक्टर मिले नदारद, लिया बड़ा एक्शन…

शबनम वालिया कहती हैं कि हम फैशन प्रेमियों और भावी दुल्हनों का स्वागत करते हैं, ताकि वे हमारे संग्रह को देख सकें और भारतीय शिल्प कौशल की सुंदरता का जश्न मनाने के लिए समर्पित एक स्थान पर व्यक्तिगत सेवा का अनुभव कर सकें। उद्घाटन के दौरान महेंद्र चौधरी, शशांत वालिया, अंकित कटारिया मौजूद थे।

Share This Article