रिपोर्ट: धामी सरकार 2.0 के नए मंत्रियों की संपत्ति, शिक्षा से लेकर तमाम जानकारी देखें

 

देहरादून : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रेफॉर्म्स ने आज उन सभी पांच राज्यों जिनमें कि हाल ही चुनाव सम्पन्न होकर नई सरकार गठित की गईं हैँ के मंत्रियों से संबंधित रिपोर्ट जारी की है। इसी क्रम मे उत्तराखंड के मंत्रियों से संबंधित आंकड़े जारी कर दिए गए हैँ। एडीआर उत्तराखंड इलेक्शन वॉच द्वारा उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों पर जारी रिपोर्ट के अनुसार :
👉🏻 09 मे से सभी 09 मंत्री करोड़पति हैँ।
👉🏻 09 मंत्रियों की औसतन सम्पत्ति ₹16 करोड़ है।
👉🏻 सबसे अधिकतम सम्पत्ति घोषित करने वाले मंत्री चौबट्याखाल से सतपाल महाराज ₹87.34 करोड़ हैं।
👉🏻 सबसे कम सम्पत्ति घोषित करने वाले मंत्री बागेश्वर से चन्दन राम दास ₹1.24 करोड़ हैँ।
👉🏻 कुल 06 मंत्रियों ने देनदारी घोषित की है, जिसमें से निर्वाचन क्षेत्र नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल ने ₹1.03 करोड़ सबसे अधिक देनदारी घोषित की है।
👉🏻 02 मंत्री (22%) 10वीं व 12वीं पास घोषित हैँ एवं अन्य 07 मंत्री (78%) स्नातक अथवा उससे अधिक शैक्षिक योग्यता घोषित हैँ।
👉🏻 सबसे कम शैक्षिक योग्यता धारक मंत्री गणेश जोशी (10वीं पास हैँ ) व सबसे अधिक शैक्षिक योग्यता धारक मंत्री डॉ धन सिंह रावत (डॉक्टर ऑफ़ फिलसॉफी) हैँ।
👉🏻 मंत्रियों मे महिला प्रतिनिधित्व केवल एक यानी रेखा आर्य को ही मिला है।

- Advertisement -

धामी सरकार 2.0 के नए मंत्रियों की शिक्षा , संपत्ति सहित तमाम जानकारी के लिए, इस पर क्लिक करें

- Advertisement -

 

 

 

Share This Article