पुस्तक मेले में सीएम धामी ने साहित्यकारों को दिया उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान

Admin

देहरादून। उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा, उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान और पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। आई.आर.डी.टी. सभागार में, आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने, शुभारंभ किया। कार्यक्रम में, 18 साहित्यकारों को, सम्मानित किया गया है जिन्होंने क्षेत्रीय भाषा, उत्तराखण्ड आंदोलन सहित, देश को, साहित्य के माध्यम से, दिशा व दशा देने में, महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह भी पढ़े-मोटापे के खिलाफ जागरूकता अभियान,पीएम मोदी के फिट इंडिया संकल्प को साकार

वहीं, इस अवसर पर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, कि सरकार ने भाषा के उत्थान और संवर्धन के लिए, कई काम किए हैं। राज्य में, इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में हो रही है। वहीं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, सरकार का कर्तव्य बनता है कि भाषा के सम्बर्धन के लिए, कार्य कर रहे साहित्यकारों का, सम्मान किया जाए।

 

- Advertisement -
Share This Article