बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, शहर के बीचोबीच फूंका पुतला

Admin

देहरादून. देश भर में बढ़ती महंगाई के विरोध में आज उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में प्रदेश अध्यक्ष करन महारा के आह्वाहन पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। उत्तराखंड महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐश्ले हाल चौक पर इकट्ठा हुए और उसके बाद भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपना विरोध प्रकट किया।

यह भी पढ़ें- चारधाम पर आने वाले तीर्थयात्रियों को विशेषज्ञ सेवाएं, पीजी डॉक्टरों को मिलेगा डीआरपी प्रमाणपत्र

कांग्रेस आरोप है आज आम आदमी का बुरा हाल हो गया है गैस और तेल की कीमतें हों या घरेलू खाद्य सामग्री सब की कीमतें आसमान छू रही है ऐसे में आम जनमानस आज परेशान है और कांग्रेस सरकार को जगाने का काम कर रही है

 

- Advertisement -
Share This Article