देहरादून। होली जा त्योहार देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसके रंग में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नजर आए। मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को नाचते-गाते और ढोल बजाते दिखाते बेहद उत्साह में देखा गया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी समेत विपक्ष के तमाम नेतओं से भी मुलाकात की और होली की शुभकामनाएं भी दीं।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़ी कैंट परिसर की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के बीच पहुंचे और उन्होंने सेना के जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंग लगाया और मिठाई खिलाकर उनके योगदान की सराहना की।
सीएम धामी ने कहा कि देशसेवा में लगा हर जवान उनके परिवार का सदस्य है। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख, सभी सैनिक बेहद खुश नजर आए।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात करने पहुंचे। साथी ही पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज में प्रेम, भाईचारे समेत शांति का संदेश देते हुए होली मनाने की अपील की।