भारतीय किसान यूनियन प्रधान परवादून में बढ़ा दायरा, कार्यकारिणी का हुआ विस्तार!

देहरादून.रविवार को भारतीय किसान यूनियन प्रधान द्वारा देहरादून के माजरी ग्रांट, जीवन वाला में भारतीय किसान यूनियन प्रधान उत्तराखंड की परवादून कार्यकारिणी का विस्तार परवादून ज़िला अध्यक्ष शशांक पाल द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों को भारतीय किसान यूनियन प्रदान की सदस्यता दिलाई गई तथा गांव-गांव समस्या गांव-गांव समाधान हर जगह मिलेगा भारतीय किसान यूनियन प्रधान के अभियान का आगाज किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक भूदेव प्रधान ने की तथा संचालन उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार के द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन प्रधान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान द्वारा उत्तराखंड के किसानों की समस्या में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का वादा किया सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रवीर सिंह ने उत्तराखंड के किसानों को भरोसा दिलाया कि हम उनकी हर दिक्कत और परेशानी में उनके साथ खड़े हैं।वहीं प्रदेश अध्यक्ष रवि पवार ने किसानों की समस्याओं के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।

 

- Advertisement -

Share This Article