टिहरी लोकसभा सीट के लिए इतने प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, जानें कौन-किसके आगे…

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज संपन्न हो गई है। टिहरी लोकसभा सीट पर 6 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। बताया जा रहा है कि टिहरी में इस बार कड़ी टक्कर होने वाली है। ये टक्कर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोल, बसपा प्रत्याशी नेमचंद, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) प्रत्याशी रामपाल सिंह, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी प्रत्याशी नवनीत सिंह गोसाईं और निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार के बीच होगी। आइए जानते है इन प्रत्याशियों की जानकारी…

बताया जा रहा है कि टिहरी लोक सभा सीट से चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों में से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह संपत्ति के मामले में पहले पायदान पर हैं। राज्यलक्ष्मी शाह का जन्म 23 अगस्त 1950 को काठमांडू नेपाल में हुआ था. उनके पिता स्वर्गीय सेवानिवृत्त जनरल अर्जुन शमशेर जंग बहादुर राणा व मां का नाम स्वर्गीय रानी बिंदू देवी राणा राजलक्ष्मी है। माला राजलक्ष्मी शाह ने प्रारंभिक इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी पुणे और रत्ना राजलक्ष्मी कॉलेज काठमांडू से पूरी की। उनका विवाह 7 फरवरी 1973 में नेपाल काठमांडू राणा शाही घराने से उत्तराखंड टिहरी राजशाही परिवार में मानवेंद्र शाह के पुत्र मनुजेंद्र शाह के साथ हुआ।

- Advertisement -

मीडिया रिपोर्टस की माने तो राज्यलक्ष्मी शाह की ओर से दिए गए शपथ पत्र में बताया गया है कि उनके पास 6 करोड़ 96 लाख 26 हजार की चल संपत्ति है। इसमें कोई विरासतन संपत्ति नहीं है। इसके साथ ही 90 लाख रुपए संपत्ति लक्ष्मी शाह ने खुद से अर्जित की है. इसके साथ ही उनके पति की विरासतन संपत्ति करीब 147.17 करोड़ और चल संपत्ति करीब 46 करोड़ रुपए है। माला राज्यलक्ष्मी शाह के पति ने 16.50 करोड़ रुपए का लोन लिया है।  2022-23 में 23 लाख 84 हजार 648 रुपए और पति ने 69 लाख 26 हजार 85 रुपए का आईटीआर फाइल किया है। उनके पास वर्तमान समय में 23 लाख 54 हजार 544 रुपए की फॉरच्यूनर, 10 लाख 32 हजार 940 रुपए की इनोवा और 7 लाख 34 हजार 681 रुपए की होंडा सिटी गाड़ी है। जबकि उन्होंने अशोक महेन्द्र में करीब 3 करोड़ रुपए के बांड और 45 लाख रुपए बीमा कंपनियों में निवेश किए है। इतना नहीं  उनके पास 247 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत करीब 13 लाख 74 हजार 735 है। जबकि उनके पति के पास करीब 1700 ग्राम सोना और 140.336 किलोग्राम चांदी है।

- Advertisement -

वहीं बताया जा रहा है कि टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला संपति के मामले में भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह से बहुत पीछे हैं। गुनसोला की ओर से जमा किए गए शपथ पत्र में उन्होंने बताया है कि उनके पास 10 लाख 22 हजार 200 रुपए चल संपत्ति है। साथ ही 3 करोड़ 10 लाख रुपए अचल संपत्ति है। गुनसोला की पत्नी के पास 16 लाख 48 हजार 409 रुपए चल संपत्ति है. कांग्रेस प्रत्याशी ने 2022-23 में 9 लाख 87 हजार रुपए और उनकी पत्नी ने 2 लाख 29 हजार रुपए का आईटीआर फाइल किया। शपथ पत्र के अनुसार गुनसोला पर किसी भी तरह का कोई मामला थाना और न्यायालय में दर्ज नहीं है। उनके पास 8 लाख रुपए की एक महिन्द्रा स्कार्पियो, 10 लाख रुपए कीमत की 0.21 एकड़ कृषि भूमि और मसूरी में करीब 3 करोड़ रुपए कीमत का आवासीय भवन है।

वहीं पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) प्रत्याशी रामपाल सिंह ने नामांकन के दौरान अपने शपथ पत्र दाखिल किया है उसमे अपने संपत्तियों की जानकारी दी है।बताया जा रहा है कि शपथ पत्र के अनुसार रामपाल सिंह ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1 लाख 67 हजार 970 रुपए रिटर्न फाइल किया. रामपाल के पास 57 लाख रुपए और पत्नी के पास 24 लाख 58 हजार रुपए की चल संपत्ति है. रामपाल की अचल संपत्ति करीब 2 करोड़ रुपए है। जिसमे 27 लाख रुपए की प्रापर्टी है. साथ ही रामपाल पर वर्तमान में 13 लाख रुपए का बैंक लोन भी है।

बसपा प्रत्याशी नेमचन्द ने भी अपना नामांकन भर दिया है। उनकी ओर से जमा किए गए शपथ पत्र के अनुसार, नेमचंद ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 9 लाख 80 हजार 340 रुपए आईटीआर फाइल किया था. नेमचंद के पास 2 लाख 9 हजार 963 रुपए और पत्नी की 7 लाख 60 हजार रुपए की चल संपत्ति है. साथ ही बसपा प्रत्याशी के पास 23 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। बसपा प्रत्याशी नेमचंद, सरकारी स्कूल से 8वीं पास है।

Share This Article