दुखद: मध्य प्रदेश के 30 यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 26 की मौत

यमनोत्री: यमनोत्री से  बड़ी दुखद खबर सामने आई है, जहां यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई जिसमें कई लोगों की मौत की आशंका बताई जा रही है।

उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास चारधाम यात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई है। बस में मध्‍य प्रदेश के 30 तीर्थयात्री सवार बताए जा रहे हैं जिनमे से 26 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। दुर्घटना यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाड के बीच हुई है। तीन घायलों को खाई से निकाला गया है।

- Advertisement -

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थ यात्रियों की बस हरिद्वार से रविवार सुबह 10:00 बजे चली थी। घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने डाक्टरों एवं एम्बुलेंस को घटना स्थल पर रवाना करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएमओ को पीएचसी डामटा एवं सीएचसी नौगांव में घायलों के उपचार करने हेतु पर्याप्त संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने एनडीआरएफ और आपदा क्यूआरटी व राजस्व टीम को भी रवाना करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

वाहन नंबर यूके 04 पीए 1541 कुमाऊं मंडल की गाड़ी है, जो यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी की ओर से हरिद्वार भेजी गई थी। बस में 28 लोग मध्य प्रदेश के सवार थे।

इस बस को एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय की ओर से 15 मई से 15 नवंबर तक का ग्रीन कार्ड जारी किया गया है। आज रविवार को इस बस को ट्रिप कार्ड जारी किया गया था। शाम 6:40 पर डामटा चेक पोस्ट पर इस वाहन की जांच भी हुई थी।

इन्हें भी पढ़ें-

BJP ने नूपुर शर्मा को किया सस्पेंड, मोहम्मद साहब पर की थी विवादित टिप्पणी

Share This Article