कल से Ramzan Mubarak का महीना शुरू, देखिए सेहरी और इफ्तार टाइम:

 

 

- Advertisement -

Ramzan Mubarak 2022; 3 अप्रैल यानी कल से Ramzan Mubarak का महीना शुरू हो रहा है। दुनिया भर के मुसलमान रमज़ान के पवित्र महीने में इबादत करते हैं। रमजान का यह महीना चांद को देखकर निर्धारित किया जाता है। भारत में रमजान (Ramzan Mubarak )का चांद आज यानी 2 अप्रैल शनिवार को दिखाई दे चुका है जिसके तहत यहां कल से यानी 3 अप्रैल रविवार से आरंभ होंगे। लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने की जानकारी दी।

- Advertisement -

Ramzan Mubarak के इस महीने भर की अवधि के दौरान जो रोजा या उपवास रखते हैं उनके लिए रमजान का महीना 2 मई को समाप्त होगा। लोग अपना पहला भोजन या सहरी करने के लिए सुबह जल्दी उठते हैं, और शाम को वे इफ्तार साथ अपना उपवास तोड़ते हैं। यह महीना सभी मुसलमानों के लिए बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। रमजान को रमदान भी कहते हैं। रमजान इस्लामी कैलेण्डर का नवां महीना है। इसे माह ए रमजान भी कहा जाता है। रमजान ( Ramzan Mubarak) के महीने में रोजे रखने, रात में तरावीह की नमाज पढ़ना और कुरान तिलावत करना शामिल है। मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ नहीं खाते पीते हैं। साथ में महीने भर इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। रमजान (Ramzan Mubarak)के दौरान रोजा इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है।

Ramzan Mubarak के सेहरी और इफ्तार का टाइम टेबल-

इन्हें भी पढ़े-

कोलन कैंसर(Colon Cancer) :लक्षण, कारण और इलाज, एम्स विशेषज्ञों ने दी जानकारी

Share This Article