चार धाम यात्रा के लिए सरकार तैयार,पढ़िए पूरी खबर-

देहरादू  ( चार धाम यात्रा के लिए सरकार तैयार) खबर राजधानी देहरादून से है जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में होने वाले चार धाम यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की ।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चार धाम यात्रा के माध्यम से देश-विदेश में अतिथि देवो भव : का संदेश जाना चाहिए। इस बार बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। वही चार धाम यात्रा की तैयारियां उसी के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। बता दें कि मुख्यमंत्री सचिवालय में चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने यात्रा को श्रद्धालुओं की लिए अधिक से अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

ग़ौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर, सभी आवश्यक सुधार कार्य यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही संबंधित जिलाधिकारियों को भी यात्रा मार्गों पर कार्यों की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करने के  निर्देश दिये हैं। चारधाम के मार्ग अवरूद्ध होने की स्थिति में तत्काल खोलने के लिए जरूरी मशीनों की व्यवस्था व तैनाती कर ली जाए।

- Advertisement -

इन्हें भी पढिये-

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल ,तीन शिक्षा अधिकारियों के किये गए तबादले

- Advertisement -

हत्या का खुलासा: पुराने आशिक को रास्ते से हटाने के लिए नाबालिक युवती ने प्रेमी संग दिया वारदात को अंजाम, पढ़िए बंटी हत्याकांड की पूरी कहानी

Share This Article