क्या पुष्कर खिला पाएंगे प्रदेश में एक बार फ़िर कमल, कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र और भाजपा के दृष्टि पत्र में कौन करेगा कमाल?

देहरादून/ एच टी ब्रेकिंग डेस्क- प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी ताक़त झोंक रही है। वही चुनाव से पहले आज घोषणा पत्र जारी किया गया जिसमें महिलाओं युवाओं और किसानों के लिए कई योजनाओं का ऐलान भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किया। उत्तराखंड में भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है वही प्रधानमंत्री से लेकर रक्षा मंत्री तक सभी लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताते हुए भाजपा की जीत सुनिश्चित मान रहे हैं। यहां तक कि गंगोलीहाट विधानसभा में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री धामी को फ्लावर और फायर दोनों की संज्ञा दी इसका मतलब यह है कि भाजपा हाईकमान को भी मुख्यमंत्री धामी पर पूरा भरोसा है कि वह दोबारा भाजपा लेकर आएंगे ।

- Advertisement -

विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है और सभी पार्टियां अपनी जीत की हुंकार भर रही है। कांग्रेस अपना घोषणापत्र पहले ही जारी कर चुकी है वही आज भारतीय जनता पार्टी ने भी दृष्टि पत्र जनता के सुझाव से तैयार कर कर आज जारी कर दिया है जिसमें महिलाओं ,युवाओं ,किसानों सभी वर्ग के लिए लाभकारी योजनाओं पर भारतीय जनता पार्टी ने फोकस किया है।

- Advertisement -

भाजपा के दृष्टि पत्र की अहम बातें-

किसानो के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 6 हज़ार केंद्र और सीएम किसान सम्मान निधि में 2 हज़ार राज्य सरकार भेजेगी

500 -500 सौ करोड़ की अलग -अलग निधियों का किसानी और बागवानी में लाया जाएगा बजट

भाषा और संस्कृति को संरक्षण के लिए उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक स्थानों को किया जायेगा समृद्ध

हरिद्वार को योग की राजधनी बनाने के लिए मिशन मायापुरी चलाएगी भाजपा

गरीब महिलाओ के लिए वर्ष में मुफ्त तीन गैस सिलेंडर देगी भाजपा

2 हज़ार रुपए प्रति माह गरीब घरों के लोगो को देने के साथ ही 1 हज़ार बच्चों को पढ़ाने के लिए आर्थिक मदद देगी भाजपा

500 करोड़ रुपए की स्वयं सहायता समूह के लिए करेगी आर्थिक मदद

हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज देने का काम करेगी भाजपा

स्वस्थ के क्षेत्र में सचल चिकित्सलय बनाएगी भाजपा

मोबाइल अस्पताल बनाए जायँगे जिससे किसी भी परिवार को घर बैठे इलाज मिल सकेगा

पर्यटन के क्षेत्र में पूरे उत्तराखण्ड को मिलेगी रोपवे

उद्योग के क्षेत्र में बहुत सारी योजनाओं पर होगा फोकस

मज़दूर और गरीबो को 6 हज़ार रुपये की पेंशन और 5 लाख तक बींमा का मिलेगा लाभ

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भाजपा हाईकमान भरोसा कर रहा है। पहले भी उत्तराखंड के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री की तारीफ करते नजर आए और वही गंगोलीहाट में जनसभा के दौरान राजनाथ सिंह ने तो पुष्पा का डायलॉग मारते हुए कहा कि पुष्कर ना झुकेगा ना रुकेगा, पुष्कर फ्लावर और फायर दोनों है। इसका मतलब पूरी तरीके से यहां पर भाजपा को मुख्यमंत्री धामी पर भरोसा है लेकिन वहीं विपक्ष का मानना है कि पिछले 5 सालों में भाजपा ने सिर्फ़ मुख्यमंत्री बदले हैं और जनता को ठगने का काम किया।
कुल मिलाकर अब भारतीय जनता पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है जिसमें किसान -जवान, महिला और युवाओं के लिए कई अहम घोषणा भाजपा ने की है।अब देखना यह होगा कि अपने विजन और संकल्प के साथ पुष्कर सिंह फिर एक बार कमल खिलाते हैं या नहीं और भारतीय जनता पार्टी का दृष्टि पत्र, कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र से ज्यादा कमाल कर पाता है या नहीं ,इस सवाल का जवाब तो चुनाव परिणाम के बाद ही मिलेगा

Share This Article